नई दिल्ली। एएनएन (Action News Network)
ऋतिक रोशन के साथ हाल ही में फिल्म वॉर में नज़र आईं एक्ट्रेस इन दिनों अपने एक टॉप के कारण काफी विवादों में चल रही हैं। हाल ही में वाणी कपूर ने भगवान का नाम लिखा हुआ एक बिकीनी टॉप पहना था जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना की गई थी। इस मामले में अब वाणी कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हो चुकी है।

हाल ही में वाणी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वॉर एक्ट्रेस वाणी कपूर ने स्किन रंग के स्कर्ट के साथ वाइट रंग का बिकीनी टॉप पहना हुआ था जिसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। दरअसल वाणी ने इस तस्वीर में जो टॉप पहना हुआ था उसमें लाल रंग से हरे राम हरे कृष्णा लिखा हुआ था जिससे कई लोगों की धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंची था।
इस मामले के चलते हाल ही में रमा सावंत ने मुंबई में वाणी कपूर के खिलाफ एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी है। मुंबई रेजिडेंट में वाणी के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वाणी की तस्वीर पर आलोचनाओं से भरे कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी। एक यूज़र ने वाणी पर भड़कते हुए कहा, नहीं, उसने भगवान राम के नाम का प्रयोग अपनी बिकीनी में किया है ये बहुत गंदा है। वहीं कुछ लोगों ने उनसे इस पोस्ट को डिलीट करने की भी अपील की थी।
ट्विटर पर भड़कते हुए एक यूज़र ने लिखा, आपको शर्म आनी चाहिए , अब हम आपकी फिल्मों का खंडन करेंगे, जब तक आपको कमर्शियल फर्क ना पड़े आप लोगों को फर्क नहीं पड़ता है।
अपनी तस्वीरों को विवादों में आता देखने के बाद वाणी ने अपने अकाउंट से इस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। अब देखना होगा कि इस बड़े कानूनी पचड़े में फंसने के बाद वाणी कपूर किस तरह इससे निकल पाती हैं।