नीला पानी झील इलाके में प्रशासन ने लगाया धारा 144

X
Vishvesh Panday9 Nov 2020 9:00 AM GMT
नगांव (असम)। एक्शन इंडिया न्यूज़
नगांव जिला के कलियाबर महकमा अंतर्गत कठालगुड़ी स्थिति नीला पानी हद (झील) में लगातार घट रही घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू किया है। झील में किसी के भी प्रवेश करने पर रोक लगा दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी के एक और नगांव के एक युवक की मौत नीला पानी हद में डूबने की वजह से हाल में हुई थी। जिसके बाद कलियाबर महकमाधीपति बिटुपन नेउग ने एक आदेश जारी कर झील व इसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दिया है। हालांकि, इससे पहले झील में तैरने व झील के आसपास नशीला पदार्थ का सेवन करने पर पूरी तरह प्रतिबंध था। बावजूद लोग झील में तैरने के लिए उतर जाया करते थे। दो लोगों की मौत होने के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
Next Story