सौ से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

X
Vishvesh Panday21 Dec 2020 8:22 AM GMT
नगांव । एक्शन इंडिया न्यूज़
चुनाव से पहले विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह नगांव जिला के रूपहीहाट में 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।
स्वाधीन भारत के बाद काफी लंबे समय से रूपहीहाट विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के कब्जे में है। इसके बावजूद भी क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। जिससे नाराज 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थानीय नेता जकरिया हक चौधरी के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया। ज्ञात हो कि आगामी 2021 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है।
Next Story