फुटबॉलर माराडोना के निधन पर ममता ने जताया दुख

रांची । एक्शन इंडिया न्यूज़
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने दायर की है। याचिका दायर होने के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स )में इलाज करा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीम लालू की परेशानी बढ़ने वाली है। बिहार के एक विधायक से फोन पर बात करने के मामले में उन पर जनहित याचिका दायर किया है।
भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने गुरुवार को उनके खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया साथ इसी मामले में वह अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराएंगे। याचिकाकर्ता में याचिका में कहा है कि लालू ने जेल मैनुअल का उल्लंघन किया है। लालू यादव ने मोबाइल फोन से बिहार के विधायकों को सत्ता का लोभ देते हुए नीतीश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। भाजपा नेता के अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि याचिका में उस ऑडियो क्लिप को भी शामिल किया गया है। जिसमें लालू विधायक से संपर्क साध कर उनसे डील कर रहे हैं। राजीव कुमार ने कहा कि याचिका के जरिए हॉर्स ट्रेडिंग का मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया है। राजीव कुमार ने कहा कि जेल मैन्युअल का भी उल्लंघन हुआ है।
उल्लेखनीय है कि लालू चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं। वह रिम्स में रह कर अपना इलाज करा रहे हैं। दुमका कोषागार मामले में हाइकोर्ट में उऩकी जमानत याचिका पर 27 नवंबर को सुनवाई भी होनी है। बिहार विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के लिए वोटिंग से पहले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू का एक ऑडियो वायरल हो गया हैं। लालू चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से सजा काट रहे हैं। ऑडियो में लालू, पिरपैती से भाजपा विधायक ललन पासवान से मोबाइल पर बात कर रहे हैं। लालू कह रहे हैं कि विधानसभा में स्पीकर के चुनाव की वोटिंग से एब्सेंट हो जाओ। लालू ने यह बात 3 बार कही। लालू ने ललन से कहा कि, कह देना कोरोना हो गया। साथ ही कहा कि तुम्हें आगे बढ़ाएंगे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT