पाकिस्तान में कोरोनावायरस से 3861 लोग संक्रमित, 54 लोगों की मौत
Action India7 April 2020 7:03 AM GMT
इस्लामाबाद। एएनएन (Action News Network)
पाकिस्तान में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3861 हो गई है। साथ ही 54 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 429 लोग रिकवर कर गए हैं।सिंध प्रांत में 932, पंजाब में 1918, बलूचिस्तान में 202, खैबर पख्तूनख्वा में 500, इस्लामाबाद में 83, गिलगित बलतिस्तान में 211 और पाक अधिकृत कश्मीर में 18 लोग संक्रमित हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं और 72000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका, भारत आदि देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया गया है। इस वायरस के फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी और अब यह वैश्विक स्तर पर 200 से अधिक देशों में फैल गया है।
Next Story