एन एच पर दुर्घटना में एक की मौत, सड़क जाम

X
Vishvesh Panday27 Oct 2020 7:48 AM GMT
मधुबनी। एक्शन इंडिया न्यूज़
जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के एन एच 57 पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आकर एक वृद्ध की मृत्यु हो गई है।गाड़ाटोल के समीप शौच के लिए सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया।जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।आक्रोशित लोगों ने ढाई घंटे तक एन एच को जाम कर रोश प्रदर्शन किया है।मुआवजा की मांग कर रहे ग्रामीण लोगों द्वारा सडक जाम करने से दोनों ओर गाडियों की लम्बी कतार बनी रही।मृतक की पहचान गाड़ाटोल निवासी अवध राम (56) के रूप में हुई है।फुलपरास थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि ग्रामीणों को समझा- बुझा कर एन एच सडक से जाम हटाया गया है।स्थिति नियंत्रित है।
Next Story