आंध्र प्रदेश के 100 मजदूरों को झांसी दुर्ग का भ्रमण कराकर किया रवाना

झांसी । एएनएन (Action News Network)
बुधवार को जिलाधिकारी ने झांसी रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से तेलंगाना जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आंध्र प्रदेश जाने वाले 100 श्रमिकों को रवाना किया। उन्होंने सभी की सुखद यात्रा की कामना करते हुए उन्हें विदा किया। इससे पूर्व सभी मजदूरों को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के एतिहासिक दुर्ग का भ्रमण भी कराया गया।
जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने मंगलवार को महारानी लक्ष्मी बाई पैरामेडिकल कॉलेज से लगभग 100 श्रमिकों को आंध्र प्रदेश स्पेशल ट्रेन द्वारा आज रवाना किया गया। सभी श्रमिकों का प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन करते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गृह प्रदेश जाने से पूर्व सभी श्रमिकों को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई दुर्ग का भ्रमण कराया और बुंदेलखंड के इतिहास के साथ ही सन 1857 की प्रथम दीपशिखा के शौर्य की जानकारी दी और उनके इतिहास के बारे में बताया गया। इस मौके पर सामुदायिक रसोई की समन्वयक डॉ नीति शास्त्री सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्रमिकों को भोजन पैकेट व पानी भी दिया
जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर सभी जाने वाले श्रमिकों को भोजन पैकेट, पानी तथा बिस्किट वितरित किए और हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी की यात्रा मंगलमय हो। उन्होंने श्रमिकों के साथ जाने वाले छोटे बच्चों से बात की और श्रमिकों के स्वस्थ जीवन की कामना की व शुभ आशीर्वाद दिया।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT