उप्र में कोरोना के 5,064 सक्रिय मामले, अब तक 8,610 मरीज इलाज से हुये ठीक

- प्रदेश में वायरस से अब तक कुल 417 लोगों की हुई मौत
लखनऊ । एएनएन (Action News Network)
प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 जनपदों में 5,064 हो गई है। वहीं अब तक 8,610 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में इस वायरस से कुल 417 मौतें हुई हैं।
अब तक 4.66 लाख कोरोना नमूनों की हुई जांच
प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि रविवार को 13,328 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में 4,66,081 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए गए हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना से रिकवरी की दर अब बढ़कर 61.10 प्रतिशत हो गई है।
1,335 पूल के जरिए विभिन्न नमूनों की हुई जांच
उन्होंने बताया कि रविवार को 1,335 पूल के जरिए कुल विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,237 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। इनमें 201 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 98 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई। इनमें 20 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आये।
5,081 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
राज्य में इस समय 5,081 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 7,436 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में उन लोगों को रखा गया है जो कि कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में रहे हैं। हॉटस्पॉट में होने के कारण उनमें लक्षण नजर आये या जिनमें संक्रमण की सम्भावना होती है।
आरोग्य सेतु एप को लेकर 81,339 लोगों को कन्ट्रोल रूम से फोन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 'आरोग्य सेतु' एप डाउनलोड करने वालों के जो अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें सम्बन्धित जनपदों को भेजा जा रहा है। वहीं कन्ट्रोल रूम के जरिए जो लोग संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। अभी तक 81,339 लोगों को फोन किया जा चुका है। इन्हें उचित सलाह दी गई।
16,46,312 प्रवासी कामगारों के घरों में पहुंची आशा कार्यकत्रियां
प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि अब तक आशा कार्यकत्रियों द्वारा 16,46,312 प्रवासी कामगारों के घरों में जाकर उनका सर्वेश्रण किया जा चुका है। इनमें से 1,455 लोगों में कोई न कोई लक्षण नजर आया, उनकी कोरोना जांच के लिए नमूने भेजे गये हैं।
4.69 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमें
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 5,620 हॉटस्पॉट और 12,075 नॉन हॉटस्पॉट क्षेत्रों को मिलाकर कुल 17,695 क्षेत्रों में 1,21,746 टीमों ने 92,09,680 घरों के 4,69,53,258 लोगों का सर्वेक्षण किया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT