करनाल में हुआ 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन
टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ओक्सीवन में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने वन मित्र और एक पेड़ मां के नाम योजना की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वन मित्र को 20 रुपए प्रति पौधे के हिसाब से दिए जाएंगे। वह वन मित्र अपने आप गड्ढा खोदेगा, अपने आप पौधा लगाएगा और पौधे का संरक्षण करेगा। उन्होंने कहा कि दूसरी परियोजना यह होगी कि जिस तरह से 5 जून को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम योजना शुरू की। उसी तर्ज पर यह योजना हरियाणा में भी शुरू होगी। जो भी व्यक्ति अपनी मां के नाम पेड़ लगाएगा। उस पौधे को वन मित्र को हैंडओवर करेगा और हमारा वन मित्र उसका संरक्षण करेगा, उसके लिए भी 10 रुपए प्रति पेड़ दिए जाएंगे।
नायब सैनी के साथ ही 20 हजार पौधे विभिन्न संस्थाओं, नागरिकों, छात्रों, एनसीसी कैडेट द्वारा लगाए गए। उन्होंने पौधारोपण के अवसर पर सेलिब्रेट नेचर-सेलिब्रेट लाइफ का भी स्लोगन दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षों की महत्वता का गुणगान तो हमारे धर्म ग्रंथों में भी है। पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण के सजग प्रहरी है। पेड़ों की कटाई ज्यादा होने की वजह से तापमान 50 डिग्री से ऊपर तक चला गया। हम पेड़ तो काटते रहे लेकिन उस अनुपात में पेड़ लगा नहीं सके। कोविड में जिस तरह से आॅक्सीजन की कमी सामने आई थी, उसके बाद सरकार ने फैसला लिया था कि ओक्सीवन लगाए जाएंगे और करनाल की धरती पर ओक्सीवन का आज उद्घाटन किया गया है। पहले यहां पर 10 हजार पौधे लगे हुए थे और आज यहां 20 हजार पौधे और लगाए गए हैं।
सीएम ने कहा कि प्रदेश को हरा-भरा बनाकर प्रदूषण मुक्त करने के लिए आॅक्सीवन बनाए जा रहे है। वर्ष 2023-24 में गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूह, महेंद्रगढ़ जिला में 22425 हेक्टेयर क्षेत्र को सुरक्षित वन अधिसूचित किया गया। 5 से 100 एकड़ में ओक्सीवन बनाने का फैसला लिया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 22 ओक्सीवन स्थापित किए गए है। पंचकूला में ओक्सीवन स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। प्राण वायु पेंशन स्कीम के तहत वर्ष 2023-24 में 3819 वृक्ष संरक्षकों के खाते में 2750 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से पेंशन डाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हमारी सरकार ने रखा है। अक्टूबर 2014 से अब तक लगभग 18 करोड़ पौधे लगाने का काम सभी संस्थाओंए नागरिकोंए वन विभाग व हमारी सरकार द्वारा किया गया है। वन विभाग द्वारा भी पौधारोपण की जियो टैगिंग और ड्रोन द्वारा नियमित मैपिंग का भी प्रावधान किया है। मोरनी में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का आॅक्सी वन स्थापित किया गया है। मुरथल, सोनीपत, सढोरा, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, फरीदाबाद में नगर वन विकसित किए जा रहे है। राज्य में 2500 ग्राम वन समितियां कार्यरत है।