
धूमधाम से मनाया गया पूर्व पार्षद सरदार मान सिंह का जन्मदिन
धार्मिक एकता मंच ने अपनी 47वीं वर्षगाठ पर किया रामायण पूजन व विशेष बैठक का आयोजन
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: धार्मिक एकता मंच के प्रधान व पूर्व निगम पार्षद सरदार मान सिंह का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
आपको बतादें कि सुबह से ही पूर्व पार्षद सरदार मान सिंह को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
उनको बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व निगम पार्षद विकास गोयल, रामलीला कमेटी के डायरेक्टर अमित कुमार, अजय कुमार, राहुल स्वामी, अश्वनी शर्मा, केवल कोहली, हरीकिशन शर्मा, उत्तम सिंह, राजकुमार राजा, दिपांशु, पवन कोहली, शंकित लाल सिंह, मेघ सिंह राणा, प्रमोद कश्यप, इकबाल भाई, जितेन्द्र कुमार, किशन लाल प्रधान, आनन्द, बलविन्द सिंह, प्रीति, कृष देव, दक्श, राहुल प्रजापति, नवाब खान, सुबोध, अक्षय कुमार, रवि कुमार, राजेन्द्र कुमार, पवन कोहली, सुरेन्द्र, पप्पन, दिनेश राजौरा, राजकुमार शर्मा, धीरेन्द्र, बैनिराम, भोला, दीपक चौधरी, मनोज कुमार, हरीओम सहित सैकड़ो लोगों ने दी जन्मदिन की बधाई।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि धार्मिक एकता मंच के प्रधान सरदार मान सिंह बडेÞ ही अच्छे व्यक्ति है और सभी के सुख-दुख में साथ रहते है। यही कारण है कि आज बहुताय की संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए आये हुए है। हम सभी उनकी दीघार्यु की कामना करते है और उन्हें तहेदिल से जन्मदिन की बधाई देते है।
इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद सरदार मान सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे जन्मदिन की बधाई दी है, मैं उन सभी को तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। सरदार मान सिंह ने बताया कि आज धार्मिक एकता मंच ने अपनी 47वीं वर्षगाठ पर रामायण पूजन किया और एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें धार्मिक एकता मंच के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।