हरियाणा

10 ग्राम हैरोइन सहित आरोपी सागर गिरफ्तार

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भौरिया के निदेर्शानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र सब्जी मण्डी गेट 2 अम्बाला शहर के पास से नशा तस्करी के मामले में एन्टी नारकौटिक सैल अम्बाला के उप-निरीक्षक गुरदर्शन सिहँ ने पुलिस दल सहित सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सागर उर्फ मिन्टु निवासी घेल कलाँ थाना सदर अम्बाला जिला अम्बाला को 10 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

19 जुलाई 2024 को एएनसी अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र सब्जी मण्डी गेट 2 अम्बाला शहर के पास से संदिग्ध को काबू कर तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान सागर उर्फ मिन्टू निवासी घेल कलाँ थाना सदर अम्बाला जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button