दिल्ली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस पार्टी ने किया विशाल धरना प्रदर्शन

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी चेयरपरसन और गौतम अडानी ग्रुप की मिली भगत से करोड़ों निवेशकों की राशि सुरक्षित करने के लिए केन्द्र सरकार से जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया गया।

धरने में हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं सहित सरकार की गलत नीतियों से प्रभावित मौजूद लोग सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जेपीसी गठित करने के नारे लगा रहे थे। मंच का संचालन कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने किया। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि धरना करने की जरुरत इसलिए पड़ी कि पिछले कई वर्षों से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई से लगातार चिंतित है क्योंकि मोदी सरकार की पूंजीपति पोषित नीति के कारण देश का वंचित, पिछड़ा, दलित, गरीब, मजदूर, किसान पिछड़ता जा रहा है। बेरोजगारी का चरम पर है, सरकार ने 2 करोड़ रोजगार देने वादा किया था परंतु 10 वर्षों में 56 लाख नौकरी खत्म कर दी और 10 लाख सरकारी पद खाली पड़े है।

सरकार की सभी नीतियां उद्योगपितयों के बन रही है और चंद पूजीपंतियों के लिए 10 वर्षों से काम कर रही है। पिछले वर्षों में एयरपोर्ट, पोर्ट, रेलवे, सरकारी संस्थान सबका निजीकरण करके कुछ पूंजीपतियों विशेषकर अडानी उनका अधिग्रहण करने काम कर रहे है। सरकार मुनाफा कमाने वाली कम्पनियों का बजट कम करके उन्हें कमजोर करके बेचा जा रहा है जिसका मुख्य उदाहरण बीएसएनएल है।

श्री यादव ने कहा कि हिडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी जो स्टॉक एक्सचेंज को देखती है, सेबी चीफ के साथ अडानी का संबध को रिपोर्ट में उजागर किया है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि अडानी व सेबी अध्यक्ष की सांठगांठ है और लाखों करोड़ों रुपये का महाघोटाला हुआ है, जिसमें सरकारी राजस्व को भी नुकसान हुआ है परंतु सरकार रिपोर्ट पर विपक्ष पर देश की प्रतिष्ठा को दाव पर लगाने की बात कह रही है। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ अभाक कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, परवेज हाश्मी, कृष्णा तीरथ, उदित राज, रमेश कुमार, पंजाब से सांसद शैर सिंह गूबा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, अभाक कमेटी एससी विभाग चेयरमैन राजेश लिलौठिया, लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, मं गतराम सिंघल, किरण वालिया, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, अभाक कमेटी सचिव अभिषेक दत्त, मनीष चतरथ, रोहित चौधरी, अमृता धवन, शिव भाटिया, प्रवक्ता रागिणी नायक, पूर्व विधायक जय किशन, भीष्म शर्मा, हसन अहमद, चौधरी मतीन अहमद, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, सुमेश शौकीन, सुरेन्द्र कुमार, आसिफ मौहम्मद खान, विजय लोचव, वीर सिंह धींगान, दर्शना रामकुमार, मालाराम गंगवाल और अमरीश गौतम, सिद्धार्थ राव, जतिन शर्मा, निगम पार्षद समीर मंसूरी, अरीबा खान, हाजी जरीफ, प्रेरणा सिंह, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सेवादल अध्यक्ष सुनील कुमार, वरिष्ठ नेता चत्तर सिंह, तरुण कुमार, महमूद जिया, जगजीवन शर्मा, मौहम्मद उस्मान, राजेन्द्र तंवर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button