
जन्तर-मन्तर पर सामाजिक न्याय की खातिर सत्याग्रह आयोजित
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर सामाजिक न्याय की खातिर सत्याग्रह का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी आॅल इंडिया वाल्मीकि यूथ फ्रंट के राष्टÑीय अध्यक्ष खन्ना भाई ढिकोलिया ने दी। श्री ढिकोलिया ने आगे बताया कि एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण और क्रीमी लेयर लागू करों।
लोकसभा, विधानसभा और ग्राम सभा में भी लागू करों। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कई राज्यों के लोगों ने शिरकत की और कई मांगों को लेकर नारे लगाये। इस मौके पर आॅल इंडिया वाल्मीकि यूथ फ्रंट के राष्टÑीय अध्यक्ष खन्ना भाई ढिकोलिया के अलावा करनैल सिंह बागड़ी प्रदेश महासचिव हरियाणा वाल्मीकि महासभा, कमल कागड़ा पूर्व कर्मचारी प्रधान नगर परिषद भिवानी, दीपक, सीमा मारोठिया, सुरेश चावरिया, बिट्टू, विजय पांचा, दीपक जिंगाला, दिनेश, मनोहर लाल, किशोर, राजेश बेनीवाल, राजू, राजेंद्र डिंडोरिया, नरेश, पिंकी भाई, मास्टर अनिल कांगड़ा आॅल इंडिया वाल्मीकि यूथ फ्रंट प्रदेश महासचिव हरियाणा मास्टर संजय बागड़ी, नरेश अटवाल, अशोक कुमार वाल्मीकि सहित कई लोग मौजूद रहे।