दिल्ली

पूर्व विधायक महेन्द्र नागपाल ने लोगों को भाजपा की नीतियों व कार्यों से कराया अवगत

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महेन्द्र नागपाल ने वजीरपुर की झुग्गी-झोपड़ी में आयोजित सहभोज के कार्यक्रम में शिकरत की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक महेन्द्र नागपाल के समझ कई समस्याएं भी रखी।

इस मौके पर वजीरपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महेन्द्र नागपाल ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। तभी आज दिल्ली की जनता को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक महेन्द्र नागपाल ने लोगों को भाजपा की नीतियों व कार्यों से अवगत कराया।

इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button