अन्य राज्यराष्ट्रीय

लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल : राजनाथ सिंह

लखनऊ । एक्शन इंडिया न्यूज

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल भी हिन्दुस्थान में यदि कहीं बनेगी तो दिल्ली के अलावा लखनऊ में उसका निर्माण होगा। लखनऊ में स्थापना इकाई का कार्य तीव्र गति से चल रहा है और आगामी तीन चार साल में ब्रह्मोस निर्माण भी आरम्भ होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मैं रक्षा मंत्री बना, तब रक्षा मंत्रालय द्वारा सारा हथियार, बंदूक, रायफल हम लोग विदेशों से मंगाते थे। 900 करोड़ का एक्सपोर्ट होता था लेकिन आज हम लोग 18 से 20,000 करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहे हैं।

राजधानी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जबसे सरकार केंद्र में आई है, तबसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। भारत का मस्तक सारी दुनिया में ऊंचा हुआ है। पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत जब कुछ बोलता था तो दुनिया उसकी बातों को गंभीरता पूर्वक नहीं सुनती थी, लेकिन आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता है तो लोग कान खोलकर सुनते हैं। दुनिया कान लगाकर सुनती है कि भारत क्या कह रहा है, यह अंतर आया है भारत की गरिमा में।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत में बनाओ और सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए बनाओ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐशबाग सुदर्शन पुरी धानुक बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सर्वप्रथम महर्षि सुपच सुदर्शन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button