अन्य राज्यपंजाब

पंजाब के बारनाला जिले में दुर्घटना में तीन महिला किसान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए

पंजाब
पंजाब के बारनाला जिले में शनिवार को एक दुखद बस दुर्घटना में तीन महिला किसान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं भारतीय किसान यूनियन (BKU) एकता उग्रहन से जुड़ी हुई थीं और हरियाणा के टोहणा में होने वाली क‍िसान महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रही थीं। दुर्घटना के समय महिलाएं और अन्य कार्यकर्ता बस से यात्रा कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि यह क‍िसान महापंचायत भारतीय क‍िसान यूनियन (SKM) द्वारा आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button