हिमाचल प्रदेश

अकबरपुर बरोटा में राजकुमार शर्मा फाउंडेशन ने तीन दिव्यांगों को व्हील चेयर वितरित की

टीम एक्शन इंडिया/राई

राई हलके के गांव अकबरपुर बरोटा में राजकुमार शर्मा फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक राजकुमार शर्मा (माखन भोग वाले) ने तीन दिव्यांगों को व्हील चेयर वितरण की। इस श्रृंखला में राजकुमार शर्मा फाउंडेशन अब तक क्षेत्र में 125 व्हीलचेयर दे चुके है। ग्रामीणों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक राजकुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि व्हील चेयर से संबधित दिव्यांग को कोई समस्या है तो वे उन्हें अवगत करवाएं।

दिव्यांग को सस्था की तरफ से व्हील चेयर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी संस्था हलके के गांवों में विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है। प्रतीक शर्मा ने बताया कि गांवों में जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क नेत्रजांच शिविर व उनमें निशुल्क चश्मे व दवाईयां वितरण करने का कार्य करवाया जा रहा है। ग्रामवासियों ने इस अवसर पर खुशी जतायी और प्रतीक शर्मा जी का स्वागत किया। इस मौक पर जितेंद्र, हुकुमचंद शर्मा, नीरज चौहान, प्रेम सिंह, राजकुमार, राजेंद्र, जोगिंदर, अजय, कृष्ण, नरेंद्र आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button