धर्म-आस्था

किन्नरों का इस दिन ले लिया आशीर्वाद तो सुखमयी हो जाएगा जीवन, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

किन्नरों का आशीर्वाद लेना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर किन्नरों की बदुआ ले ली जाए तो जीवन नरक बन जाता है। जी हां ज्योतिष शास्त्र में भी किन्नरों का आशीर्वाद लेने का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। कहा जाता है कि अगर किन्नरों का आशीर्वाद ले लिया जाए तो जीवन के तमाम समस्या खत्म हो जाती है, उनका आशीर्वाद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर उनकी बदुआ ले ली जाए तो जीवन समस्याओं से घिर जाता है। इतना ही नहीं पैसों की तंगी और बीमारी की वजह से परेशान रहना पड़ता है।

इसलिए हमेशा कहा जाता है कि कभी भी किन्नरों को देख कर उन्हें भगाना नहीं चाहिए और ना ही पैसा देने से मना करना चाहिए। आपके पास जो हो आप उन्हें वो देदो लेकिन उन्हें मना कर के खाली हाथ वापस भेजना अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं कुछ दिन ऐसे होते हैं जिसमें अगर उनका आशीर्वाद ले लिया जाए तो जीवन मालामाल हो जाता है। शायद आप भी उन दिनों के बारे में नहीं जानते होंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कौन सा दिन किन्नरों से आशीर्वाद लेने के लिए शुभ माना जाता है और क्या खास होता है। तो चलिए जानते हैं –

इस दिन लें किन्नरों का आशीर्वाद

ज्योतिषियों की मानें तो किन्नरों का आशीर्वाद हमेशा लोगों को बुधवार के दिन लेना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। दरअसल बुधवार का दिन आशीर्वाद लेने के लिए उत्तम होता है इसके पीछे कई तथ्य जुड़े हुए हैं। अगर व्यक्ति बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद ले लेता है तो उसका जीवन सुखमयी हो जाता है। इतना ही नहीं आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होती हैं और वह मालामाल हो जाता है।

बुधवार के दिन क्यों लेना चाहिए किन्नरों का आशीर्वाद

दरअसल किन्नरों को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह काफी ज्यादा उग्र है या फिर वह जीवन में परेशानियां खड़ी कर रहे हैं तो किन्नरों के आशीर्वाद से बुध ग्रह को शांति मिलती है। इतना ही नहीं किन्नरों के आशीर्वाद का प्रभाव काफी ज्यादा जीवन पर पड़ता है।

किन्नरों का आशीर्वाद अच्छे फल की प्राप्ति करवाता है। इससे कई जातकों की किस्मत बदल जाती हैं। अगर जीवन में काफी ज्यादा परेशानियां आ रही है और आप तक आप कई सारी दिक्कतों का सामना कर चुके हैं तो बुधवार के दिन किन्नरों का आशीर्वाद ज़रूर लें। आपका जीवन सफल बन जाएगा। वहीं पैसों की दिक्कत भी आपको कभी नहीं होगी।

बच्चों को भी इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद दिलवाने से उनके करियर में कोई रूकावट नहीं आती है और वह मन लगा कर पढ़ाई करते हैं। बच्चों को सौभाग्य की प्राप्ति होगी है। साथ ही उनका दिमाग तेज होने लगता है। इसके अलावा अगर आप किन्नरों को बुधवार के दिन श्रृंगार का सामान दे कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तो आपको इसका फल और ज्यादा प्राप्त होगा।

किन्नर समुदाय की रहस्यमयी बातें-

  • पौरणिक मान्यताओं के अनुसार शिखंडी को किन्नर माना गया है।
  • कहा जाता है शिखंडी के कारण ही अर्जुन ने भीष्म को युद्ध में हराया था।
  • मान्यता यह भी है कि ब्रह्मा जी की छाया से किन्नर की उत्पत्ति हुई है।
  • किन्नर समुदाय में जब नए किन्नर को शामिल किया जाता है तो प्रतिभोज और नाच-गाने का कार्यक्रम किया जाता है।
  • जब किसी किन्नर की मृत्यु होती है तो किसी को पता नहीं चलता है।
  • किन्नर की मृत्यु के पश्चात गुप्त तरीके से किन्नर का अंतिम संस्कार किया जाता है।
  • मात्र 1 दिन के लिए किन्नर अपने आराध्य अरावन से विवाह करते हैं।
  • विवाह के पश्चात अरावन की मृत्यु के बाद विवाह का अंत हो जाता है।
  • सपने में किन्नर को देखना शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है।
  • सपने में अगर किन्नर को पैसे दे तो शुभ मन जाता है इससे धन की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button