हिमाचल प्रदेश

गुरूद्वारा नानकसर साहिब कोट में मनाया बंदी छोड़ दिवस

टीम एक्शन इंडिया/बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
जिला के उपमंडल घुमारवीं के गुरुद्वारा नानकसर साहिब कोट में बंदी छोड़ दिवस और दिवाली पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मेहर सिंह ने बताया कि हर साल दिवाली के दिन निशान साहिब की सेवा की जाती है एवं पाठ का आयोजन किया जाता है। कार्यलम के अंत में गुरु के लंगर का अटूट आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के गांवों के सैंकड़ों लोग भाग लेते हैं। गुरु के कीर्तन में लीला एवं ज्ञान कौर ने हाजरी लगाई। गुरदीप सिंह ने शब्द कीर्तन में योगदान दिया। इस मौके पर रंजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, करतार सिंह, मंजीत सिंह, भगत सिंह, माखन सिंह, प्रीतम सिंह, नीलम कौर, दर्शन कौर, सोनू, आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस दिन गुरु हर गोबिंद सिंह जी ने 52राजाओं को ग्वालियर के किले से जहांगीर के कैद से मुक्त करवाया था। तत्पश्चात गुरु जी अमृतसर पहुंचे। दिवाली के दिन आने पर सब ने घी के दीप जलाए और खुशियां मनाई। उसी दिन से सिख इतिहास में दिवाली को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button