हिमाचल प्रदेश

16 नवंबर को होगा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का अभिनंदन

करनाल/टीम एक्शन इंडिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का करनाल मे 16 नवम्बर को अभिनंदन समारोह मनाया जा रहा है, जिसके लिए करनाल की पुरानी सब्जी मंडी मे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सासंद संजय भाटिया ने इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया के साथ करनाल भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण, पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रमुख डॉ. अशोक कुमार, जिला मीडिया कोआॅर्डिनेटर हरपाल, रामनगर मंडल अध्यक्ष राजेश अग्घी, करण मंडल अध्यक्ष साहिल मदान, अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शहरी मंडल महामंत्री रमन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सासंद संजय भाटिया ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के सम्मान में रखे गए स्वागत समारोह 22 नवंबर तक चलेंगे। सभी जिलों में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनन्दन करने की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। अभिनंदन कार्यक्रम दो चरणों में रखें गए हैं। पहला चरण 4 नवंबर से नौ नवंबर से चलाया जा चुका है, जबकि दूसरा चरण दीवाली के बाद 16 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह कार्यक्रमों के संयोजक प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बडोली को बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कार्यक्रम के रोडमैप की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा अग्रसैन चौक, पुराने बस स्टैंड, घंटाघर चौक मैन बाजार से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी शैड के नीचे कार्यक्रम तक सम्पन्न होगी तथा तदुपरांत प्रदेश अध्यक्ष स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button