अन्य राज्यछत्तीसगढ़

एनालॉग पनीर पर एमसीबी प्रशासन की सख्ती, 7 डेयरी और 2 होटलों में चला विशेष जांच अभियान

एनालॉग पनीर पर एमसीबी प्रशासन की सख्ती, 7 डेयरी और 2 होटलों में चला विशेष जांच अभियान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

जिले में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एनालॉग पनीर के विरुद्ध विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। राज्य शासन, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में जिले के 7 डेयरी प्रतिष्ठानों और 2 होटल-रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एनालॉग पनीर के भंडारण, विक्रय, खरीद संबंधी अभिलेख, बिल-वाउचर, लेबलिंग तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। जांच में शामिल सभी 9 प्रतिष्ठानों हनुमान डेयरी, जय अंबे डेयरी, श्रीराम डेयरी, माँ शारदा डेयरी, मारुति डेयरी, जया डेयरी, यादव डेयरी, होटल हसदेव इन तथा पैराडाइज रेस्टोरेंट से एनालॉग पनीर का निर्माण, भंडारण, विक्रय अथवा उपयोग नहीं करने संबंधी स्व-घोषणा पत्र भी प्राप्त किया गया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए ऐसे विशेष निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button