
सरकारी नौकरी में दौसा के युवाओं का दबदबा, 2405 नियुक्तियों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर
दौसा
सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अब दौसा के युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर सरकारी नियुक्तियों के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में 53,977 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें दौसा जिले के 2405 युवा शामिल है। नियुक्तियों के मामले में दौसा प्रदेश में जयपुर और सीकर के बाद तीसरे स्थान पर है। अलवर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, भरतपुर जैसे कई बड़े जिलों को दौसा ने पीछे छोड़ दिया है।
जयपुर में सर्वाधिक 5852 युवाओं को नियुक्ति मिली है। इसके बाद सीकर में 2505 और दौसा में 2405 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। नागौर में 2051, अलवर में 2037, जोधपुर में 1971 और झुंझुनूं में 1695 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। इससे साफ है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दौसा के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अधिकतर नौकरी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से संबंधित है।
भीड़ का हिस्सा नहीं बन रहे
कॅरियर काउंसलर अशोक कुमार के अनुसार शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा सरकारी नौकरी को लक्ष्य बनाकर नियमित अध्ययन कर रहे है। अब भीड़ का हिस्सा नहीं बन रहे।
क्र. जिला नियुक्ति
1 डीग 592
2 नागौर 2,051
3 अजमेर 1,121
4 धौलपुर 864
5 पाली 766
6 अलवर 2,037
7 डीडवाना
कुचामन 1,480
8 फलोदी 359
9 बालोतरा 435
10 डूंगरपुर 1,709
11 प्रतापगढ़ 898
12 बांसवाड़ा 1,648
13 हनुमानगढ़ 1,748
14 राजसमंद 402
15 बारां 947
16 जयपुर 5,852
17 सलूंबर 342
18 बाड़मेर 1,116
19 जैसलमेर 461
20 सवाई माधोपुर 1,482
21 ब्यावर 513
22 जालोर 593
23 सीकर 2,505
24 भरतपुर 1,730
25 झालावाड़ 842
26 सिरोही 488
27 भीलवाड़ा 1,199
28 झुंझुनूं 1,695
29 श्रीगंगानगर 1,206
30 बीकानेर 1,728
31 जोधपुर 1,971
32 टोंक 1,661
33 बूंदी 1,080
34 करौली 1,560
35 उदयपुर 1,679
36 चित्तौड़गढ़ 600
37 खैरथल-तिजारा 381
38 चूरू 1,671
39 कोटा 1,209
40 दौसा 2,405
41 कोटपूतली-बहरोड़ 951
(राज्य में सरकारी नौकरी के आंकड़े जुलाई 2026)
इनका कहना है
पिछले माह करीब 2,405 नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। अब भी जारी किए जा रहे हैं। दौसा के युवा अब पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऑनलाइन कोर्स घर बैठे मिलने, जगह-जगह लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर खुलने का फायदा भी हुआ है। इसके अलावा जयपुर के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अब ज्यादा संख्या में युवा जयपुर जाकर भी कोचिंग करने लगे हैं।
-श्याम लाल शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी दौसा



