अन्य राज्यपंजाब

दीपावली पर पंजाब में आतंकी साजिश का अलर्ट, नाबालिगों को स्लीपर सेल में शामिल करने की आशंका

अमृतसर.

एम-16 और एके टाइप के हथियारों की लगातार बरामदगी ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआइ इस दीवाली बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

हालांकि, अब तक पुलिस कर्मी और पुलिस इमारतों को भी आइएसआइ के गुर्गे टारगेट करते रहे हैं। लेकिन अब इनपुट मिले हैं कि आइएसआइ पंजाब में जनतक स्थानों को टारगेट करने वाली है। पता चला है कि इसके लिए आइएसआइ लगातार नाबालिगों को स्लीपर सेल के रूप में तैयार कर रही है।

हालांकि, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर पर सीमावर्ती इलाकों में जनता को आइएसआइ के मंसूबों के बारे में जागरूक करत रहे हैं। लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियां, खतरनाक हथियारों की बरामदगी नहीं रुक पा रही है। एम -16 और 15 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए मलकीत सिंह उर्फ मीता और गुरजीत सिंह के कब्जे से मिले मोबाइल की फोरेंसिक जांच में की बातें सामने आइ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button