
राहगिरी कार्यक्रम कर पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: माननीय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साईबर हरियाणा ओपी सिहँ के निदेर्शानुसार तथा पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन में हर्बल पार्क अम्बाला शहर के पास उदय हरियाणा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत आम नागरिकों व बच्चों को साईबर अपराध से बचाव, हैल्प लाईन नम्बर 1930 व युवाओ को नशे से दूर रहने और खेलो से जुडने बारे राहगिरी कार्यक्रम कर जागरूक किया गया।
राहगिरी कार्यक्रम में लगभग 265 आम नागरिकों, बच्चों व पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। साईबर जागरूकता राहगिरी कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को थाना साईबर अपराध अम्बाला कर्मचारियो, साईबर सैल अम्बाला इन्चार्ज उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार ने साईबर अपराध से बचने व नशे से दूर रहने बारे विशेष जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को साईबर अपराधो व धोखधडी करने वालो से बचाना और नशे से दुर रहने व खेलो से जुडने बारे जागरूक करना है।
साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साईबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काल करें व वेबसाइट एचटीटीपीएसरूध्ध्साइबर क्राईम डाट जीओवी डाट इन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये। अम्बाला पुलिस के कर्मचारियों ने पुलिस बैण्ड के माध्यम से देशभक्ति के गीतों द्वारा उपस्थितगणों को देशभक्ति बारे भावविभौर किया।