
लोकसभा चुनाव में आप को 5 लाख 13 हजार वोट मिले: डॉ. सुशील
कैथल/चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने तीन दिवसीय दौरे के तहत कैथल प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा की नौ विधानसभाओं के कार्यकतार्ओं से मिल रहा हूं और सबका आभार व्यक्त करने के लिए आया हूं। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकतार्ओं ने पूरे तन मन धन व लगन से कार्य किया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 5 लाख 13000 से ऊपर वोट मिले।
इस चुनाव ने एक बात तय कर दी है कि जिस इनेलो, जेजेपी और बसपा ने 10 लोकसभाओं में अपने उम्मीदवार खड़े किए। जितने वोट इनके 30 उम्मीदवारों ने मिलकर लिए उससे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी ने अकेले कुरुक्षेत्र में लिए। इनका कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाया और इनको अपने सिंबल को खोने की नौबत आ गई है।
उन्होंने कहा कि हर गांव और हर शहर से हमें 36 बिरादरी के वोट मिले हैं। 4 विधानसभाओं में हम जीते और 3 विधानसभाओं में बहुत कम मार्जन से हारे।
मुख्य तौर पर हम हर गांव में जीते। जो मीडिया 24 घंटे 400 पार और मोदी का झूठा गुणगान करता रहा। यदि वो सच्चाई दिखा देता तो इस चुनाव में उनको बैसाखियां भी नहीं मिलती और इंडिया गठबंधन की सरकार बनती। फिर भी हिंदुस्तान की जनता ने बीजेपी का अहंकार को तोड़ा है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में 40 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं और नीट का पेपर लीक होना केंद्र सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। पूरे देश के बच्चे नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नीट के पेपर पर किस आधार पर ग्रेस मार्क्स दिए गए सरकार इसका जवाब नहीं दे पा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिना आधार के ग्रेस मार्क्स देने पर छात्रों को दोबारा पेपर देने के आदेश दिए हैं।




