दिल्ली

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़ा का आयोजन

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: पूर्व निगम पार्षद देवराज कोली ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान एक विचार गोष्ठी व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन वृत्त तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता मंजीत उपाध्यक्ष जिला केशव पुरम भाजपा दिल्ली प्रदेश और देवराज कोली मंत्री भाजपा दिल्ली प्रदेश एससी मोर्चा (पूर्व निगम पार्षद) का रहना हुआ।

इस मौके पर उमा कांत शर्मा मंडल अध्यक्ष, महेंद्र तोमर महामंत्री, राम त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, मनोज सिंह पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष, लाखन सिंह कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रजनी बत्रा, रितु भारद्वाज, राहुल शर्मा मंत्री, राजू मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश मल्होत्रा, युवा मोर्चा प्रभारी निखिल खुराना, प्रमोद कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button