दिल्ली

दिल्ली पर्यटन विभाग ने दिल्ली में 33वें मैंगो फेस्टिवल का किया आयोजन

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया। यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित 33वां मैंगो फेस्टिवल है। इस बार यह मैंगो फेस्टिवल दिल्ली हाट जनकपुरी में आयोजित किया गया। मैंगो फेस्टिवल का उद्घाटन पर्यटन विभाग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया। यह तीन दिवसीय फेस्टिवल 5 जुलाई से 7 जुलाई 2024 तक चलेगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के कोने-कोने से आम की खेती करने वाले किसान अपने आमों की वैरायटी प्रदर्शित करने के लिए इस मैंगो फेस्टिवल में पहुंचे हैं। लगभग 500 से भी अधिक किस्म के आमों को इस मैंगो फेस्टिवल में इस बार प्रदर्शित किया गया है। हजारों की संख्या में लोगों ने मैंगो फेस्टिवल का आनंद उठाया। मैंगो फेस्टिवल में मैंगो की प्रदर्शनी के साथ-साथ कल्चरल प्रोग्राम का भी प्रबंध किया गया है। यह फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह 12:00 से शुरू होकर रात को 9:00 तक चलेगा।

रविवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शनी में मौजूद किसानों से बातचीत की और भिन्न-भिन्न प्रकार के आमों के बारे में जानकारी ली। आमों के लिए सबसे मशहूर उप्र के मलिहाबाद क्षेत्र से आए एक किसान ने मंत्री भारद्वाज को बताया कि इस बार वह लगभग 300 से अधिक किस्म के आम मैंगो फेस्टिवल में प्रदर्शित कर रहे हैं।

उन्होंने अलग-अलग आमों के बारे में उन्हें जानकारी दी। प्रदर्शनी में वेस्ट बंगाल से आए एक किसान ने बताया कि इस बार वह लगभग 60 से 70 किस्म के आम प्रदर्शनी में लेकर आए हैं। किसान ने मंत्री को अपने सबसे खास आमों में से कुछ आम की वैरायटी दिखाई। यह बहुत ही चकित करने वाला पल था, जब उस व्यक्ति ने मात्र अंगूर के बराबर का एक आम मंत्री को दिखाया। साथ ही साथ दूसरी ओर लगभग 1 किलो के वजन का आम भी उस किसान ने दिखाया। मंत्री भारद्वाज ने सभी किसानों की हौसला अफजाई की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button