
केवल पार्क: सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओ का किया सम्मान
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित केवल पार्क के प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चांदनी चौक लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट देकर उनका सम्मान किया, इसके साथ ही पार्टी के 94 वर्षीय बुजुर्ग में चौधरी इन्द्र सिंह और केसी बत्तरा कार्यकर्ता को पगडी पहनाकर उनको भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालक सिविल लाईन जोन के पूर्व चेयरमैन नवीन त्यागी, संयोजक व पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव रहे। तो वहीं मंच संचालन अजय शर्मा ने किया।
इस मौके पर भाजपा दिल्ली प्रदेश राजकुमार भाटिया, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन कंसल, आदर्श नगर विधानसभा प्रभारी महेश अवाना, अशोक भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष नरेश मलिक, पार्षद सुमन र्श्मा, जिलामंत्री नितिन गोयल, मोहित त्यागी, मंडल अध्यक्ष सुभाष झा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप राणा, मंडल अध्यक्ष दलबीर पुनिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित त्यागी, उपाध्यक्ष वरूण त्यागी, प्रवीण शर्मा, अरविन्द शर्मा, ओम प्रकाश कौशिक, सतेन्द्र चौधरी, राज सिंह दहिया, कपूर सिंह दहिया, देशराज गुप्ता, प्रीति गुप्ता, गौरव गुप्ता, राकेश अग्रवाल, इन्द्रजीत मुखी, शारदा गुप्ता, महावीर गर्ग, मोहन बिंदल, प्रदीप गुप्ता, विक्रम सोमानी, मीनाक्षी, राकेश अग्रवाल, राजीव वर्मा, सुनील वर्मा, सुरेन्द्र चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आप सभी से जो भी वादे किये गये है, वह पूरे होगे और जनता की जो भी समस्याएं होगी और उसका समाधान किया जायेगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें।