
पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने किया पौधारोपण
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले इलाके केशव पुरम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने कई पौधे लगाये और कहा कि सभी को पौधारोपण करना चाहिए और पेड़- पौधों की रक्षा परिवार की तरह करनी चाहिए।
वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने आगे कहा कि पेड़-पौधे जहां एक ओर हमें छाया, फल और फूल देते है, वहीं इनसे हमें कई प्रकार की औषधियां भी प्राप्त होती है, इसलिए सभी उचित स्थान देखकर पौधे लगाये और दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने लोगों से कहा कि सभी अपने जन्मदिन व सालगिरह पर एक पौधा अवश्य ही लगाये और उसकी रक्षा भी करे।
उन्होंने आगे बताया कि पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, इसलिए सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें। इस मौके पर पूर्व विधायक हरिश्ांकर गुप्ता के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




