दिल्ली

बुराड़ी में धन्यवाद मोदी रैली का हुआ भव्य आयोजन

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में रविवार को धन्यवाद मोदी रैली का आयोजन मुंकदपुर, बुराड़ी में किया गया। कार्यक्रम संयोजक दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री कृष्ण शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री बृजेश राय, उत्तरी पूर्वी जिला महांमत्री व मुकुंदपुर वार्ड नंबर-8 से निगम पार्षद गुलाब सिंह राठौर रहे।

केजरीवाल ने बिजली कंपनियों के साथ मिलकर जनता की जेब पर डाला डाका: दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्राइवेट बिजली कंपनियां केजरीवाल सरकार से मिलकर दिल्लीवालों को लूटने में लगी हुई हैं। बिजली के मीटर के नाम पर एन.ओ.सी. के नाम पर तंग किया जा रहा था। बार-बार इस शिकायत को दिल्ली भाजपा उठा रही थी जिसका अब जाकर निवारण हुआ है। दिल्ली सरकार बिजली कंपनियों के साथ मिलकर दिल्ली की जनता की जेब पर डाका डाल रही थी।

दिल्ली के लाखों लोगों को मिलेगा लाभ: पार्षद गुलाब सिंह राठौर ने कहा कि गृहमंत्री के हस्तक्षेप से, वीरेंद्र सचदेवा के प्रयास से और उपराज्यपाल के ऐतिहासिक निर्णय से आज म्यूटेशन शुरू हो गई है और बिजली एन.ओ.सी. से छूट मिल गई।

उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से बुराडी के लगभग 70 हजार लोगों को राहत मिलेगी।

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आये लगभग 10 हजार लोग बुराड़ी रैली में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डा. अल्का गुर्जर, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया, प्रवीन खंडेलवाल एवं बाँसुरी स्वराज, विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी आदि ने सम्बोधित किया। मंच से आये हुए लोगों का अभिवादन मंच से विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, अजय महावर एवं अनिल बाजपेई, नगर निगम दल नेता सरदार राजा इकबाल सिंह, उप नेता जय भगवान, प्रदेश पदाधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह, प्रवीण शंकर कपूर, सतीश गर्ग, लता गुप्ता, राजकुमार भाटिया,किशन शर्मा, अमित गुप्ता, सागर त्यागी, मोहनलाल गिहारा, संतोष ओझा, जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, मनोज त्यागी, सत्यनारायण गौतम, राम सिया शरण ने भी किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button