पत्नी, पुत्र व मामा की हत्या करने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

डिब्रूगढ़ । एएनएन (Action News Network)
डिब्रूगढ़ जिला शहर में संजय दास नामक एसएसबी से सेवानिवृत्त जवान ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाकर सोमवार को अपनी पत्नी, पुत्र और मामा की हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। एक घर में छुपे आरोपित को पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में मार गिराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय दास नामक सेवानिवृत्त एसएसबी का जवान अपनी पत्नी पुत्र और मामा की हत्या प्वाइंट 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर की थी। घटना के बाद वह इलाके के एक खंडहरनुमा घर में छिपा हुआ था। घटना की खबर मिलते ही डिब्रूगढ़ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मध्य रात्रि लगभग 12.30 बजे पुलिस की एक टीम अर्धसैनिक बल के साथ पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया।
पुलिस पुलिस ने संजय दास को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। जिस दौरान संजय दास ने पुलिस पर ही पिस्तौल से फायरिंग कर दिया। पुलिस संजय को जिंदा पकड़ने के लिए लगातार कोशिश करती रही। मंगलवार की सुबह तकरीबन 03.30 बजे पुलिस की गोली से संजय दास की मौत हो गई।
ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह संजय दास ने अपनी पत्नी सपना दास, बेटा नवाज्योति दास (20) और मामा गनकांत हजारिका (76) की गोली मारकर हत्या कर दिया था। पुलिस ने मृत हत्यारे के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। संजय दास ने अपने हंसते-खेलते परिवार को क्यों खत्म किया, इसके पीछे क्या वजह थी, इसका पता नहीं चल पाया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT