हरियाणा

रैली और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की हुई बैठक

अंबाला : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष करणवीर लौट के नेतृत्व में रविवार को 12 अगस्त की रैली और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अंबाला जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा और नए परिवारों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। क्योंकि आने वाला समय हरियाणा में आम आदमी पार्टी का है।

जिला अध्यक्ष करणवीर लौट ने कहा कि आम आदमी पार्टी को प्रदेश की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से विपक्षी पार्टियों के नेता बौखला गए हैं और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इस बार हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। इसलिए

विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को लाएगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में मजबूती के साथ तीसरा मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की पांचों गारंटियों से लोगों में उम्मीद पैदा हुई है। इनमें हरियाणा की जनता को 24 घंटे फ्री बिजली, हर जिले और गांव में मोहल्ला क्लीनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सरकारी स्कूलों को दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विश्वस्तरीय बनाना, युवाओं को रोजगार और माताओं बहनों को एक हजार रुपए महीना देना है। उन्होंने कहा कि हर रोज महिलाओं का तिरस्कार होता है।

हर रोज महिलाओं के प्रति अपराध होते हैं। हमारी बहनों कैसे दिल्ली के जंतर मंतर पर बीजेपी की पुलिस ने सड़कों पर घसीटा वो हम सबको याद है। बीजेपी सरकार में न युवाओं को रोजगार मिला और अंबाला जिले के विकास के लिए भी बीजेपी ने कुछ नहीं किया। इस सभी मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी के काम होंगे। क्योंकि वो आम आदमी की सरकार है।
2 ं३३ंूँेील्ल३२
• रूंल्लल्ली िु८ ॠें्र’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button