![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/06/04Sml-17.jpg)
कंगना रनौत की जीत की खुशी में निकाला विजय जुलूस
श्याम कुल्वी
कुल्लू: कुल्लू जिला मुख्यालय पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की जीत की खुशी में भाजपा पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विजय जलूस निकाला। विजय जलूस भाजपा कार्यालय से ढालपुर चौक तक निकाला गया।
इसके पश्चात पार्टी कार्यालय में भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं में जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। कुल्लू जिला की मनाली, कुल्लू तथा बंजार विधान सभा क्षेत्र से मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत को बढ़त मिली। विजय जलूस में जिला भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कुल्लू सहित मनाली विधान सभा के अंतर्गत मनाली तथा पतली कुल्ह बंजार तथा आनी विधान सभा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकतार्ओं ने बड़ी संख्या में विजय जलूस निकाला तथा एक दूसरे को लड्डू बांट कर खुशी मनाई।
मनाली विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जम कर आतिशबाजी की। जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविन्द सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, कुल्लू से 2022 के भाजपा प्रत्याशी नरोतम ठाकुर, प्रदेश सह मिडिया प्रभारी दानवेंदर सिंह, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, बलदेव महंत, जिला परिषद सदस्य एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष रेखा गुलेरिया, जिला सचिव नैना शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी, सौरभ भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, चुनाव प्रकोष्ठ जिला प्रभारी हरीश गौतम, महामंत्री बिंदिया सूद सहित बड़ी संख्या में जिला व मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।