दिल्ली

आम आदमी पार्टी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट

टीम एक्शन इंडिया/ गाजियाबाद।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन शर्मा को पुलिस ने उनके ही घर में नजर बंद किया है। आम आदमी पार्टी गाजियाबाद के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। लोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि आप के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन शर्मा रविवार को दिल्ली बार्डर को बाधित करने के लिए जा रहे हैं। इसको देखते हुए पुलिस की टीम शनिवार रात को उनके लोनी बार्डर क्षेत्र के लाल बाग स्थित घर पहुंच गई। उन्हें नजर बंद कर लिया गया। रविवार को आप के ट्विटर हैंडल पर फोटो के साथ इसकी जानकारी दी गई। लिखा गया है कि पार्टी के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। हम संविधान में विश्वास करते हैं। लड़ेंगे, जीतेंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिनेश सिंह पटेल, संजय सिंह, नितिन त्यागी को टैग किया गया है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय का कहना है कि धारा 144 लागू है। प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। जिलाध्यक्ष को समझाने के लिए पुलिस उनके घर पर गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button