हरियाणा

हरियाणा में बदलाव लाना ही आम आदमी पार्टी का संघर्ष : ढांडा

टीम एक्शन इंडिया
राई: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने राई हल्का के दिपालपुर में प्रचार बस का आप शिक्षा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतनारायण आंतिल के सहयोग से शुभारंभ किया।

उन्होंने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले हर बूथ पर आम आदमी पार्टी की मजबूत टीम होनी चाहिए। जब टीम मजबूत होगी तो बूथ पर वोट अपने आप मिलेगा। हर गांव में जाकर लोगों को बताना है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ 24 घंटे और मुफ्त बिजली-पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का दो तीन साल से लंबा संघर्ष चला आ रहा है। उस संघर्ष में शिक्षा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतनारायण आंतिल भी हमारे साथी बने। काफिला बड़ा हुआ और लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी का संघर्ष है कि हरियाणा बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग लंबे समय से तीसरा विकल्प ढूंढ रहे हैं। हरियाणा के लोगों ने जब सत्ता परिवर्तन किया तो दो पार्टियों के बीच करते रहे। कभी कुलदीप बिश्नोई ने अपनी पार्टी बनाई तो उनको 5-10 सीटें देकर देखी और जब जेजेपी अलग पार्टी बनी तो उसको 10 सीटें देकर देखी। कभी बंसी लाल ने अलग पार्टी बनाई थी, उसको राज देकर देख लिया।

हरियाणा हमेशा से तीसरे विकल्प की तरफ देखता रहा है। लेकिन अब हरियाणा के लोगों का वो सपना पूरा होने जा रहा है, आम आदमी पार्टी हरियाणा में तीसरा विकल्प है।

इस मौके पर आप नेत्री सरोज बाला राठी के अलावा अन्य नेतागण मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button