मुकुंदपुर में श्याम सिंह ने पदयात्रा कर सुनीं लोगों की समस्याएं
नई दिल्ली/ टीम एक्शन इंडिया
मुकुंदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सिंह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को चौथे गियर में डाल दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग पदयात्रा के साथ-साथ क्षेत्रवासियों से मीटिंग कर रहें हैं।
श्याम सिंह ने जहांगीर पुरी के डी-ई ब्लॉक में की बैठक: श्याम सिंह ने जहांगीरपुरी के डी—ई ब्लॉक में मीटिंग कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। क्षेत्र में कहीं नाली की समस्या हैं तो कहीं स्ट्रीट लाईट की। सभी समस्याओं को सुनने के बाद श्याम सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला तो सभी की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। साथ ही मार्केट एसोसिएशन के लोगों से मुलाकात कर उनकी सममस्याओं से भी रूबरू हुए।
श्याम सिंह का हुआ भव्य स्वागत व अभिनंदन: कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सिंह जहां भी जाते हैं, वहां उन्हें सुनने वालों की भीड़ इकठ्ठी हो जाती है। साथ ही श्याम सिंह का फूल-मालाओं, नोटों की मालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया जाता। इस भव्य स्वागत से श्याम सिंह खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए और अपने संबोधन में कहा कि आप सबका प्यार पाकर मैं खुद को गौरावन्वित महसूस कर रहा हूं।
विरोधियों पर जमकर बरसे श्याम सिंह: पदयात्रा के दौरान श्याम सिंह ने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी चुनाव में सत्ता जीतने के लिए क्षेत्र में अपनी पार्टी का प्रचार कर जनता से झूठे वादे करती है, लेकिन कांग्रेस जनता की हर समस्या से रूबरू होकर उन्हे समस्या से निजात दिलाकर देश का विकास करती है। पदयात्रा के इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने साफ छवि वाले काग्रेंस प्रत्याशी श्याम सिंह को भारी मतों से जीताने का आश्वासन दिया।