
हरियाणा में AAP ने उतारे 20 कैंडिडेट, चर्चा है पार्टी 50 सीटों पर कैंडिडेट उतार सकती, कांग्रेस से गठबंधन पर बात नहीं
नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा में गठबंधन पर बात नहीं बनी है। कई दिनों की अगर-मगर के बाद आम आदमी पार्टी ने अब 20 उम्मीदवार उतार दिए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब वह अकेले ही उतरेगी। यही नहीं चर्चा है कि आम आदमी पार्टी राज्य की 50 सीटों पर कैंडिडेट उतार सकती है। पिछले दिनों कांग्रेस की चुनाव समिति की मीटिंग थी, जिसमें राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को सुझाव दिया था कि आम आदमी पार्टी को गठबंधन में लिया जा सकता है। इसके बाद दोनों दलों की ओर से इस पर बातचीत शुरू हुई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी ने बड़ी मांग रखते हुए 20 सीटों की मांग रख दी थी।
इस पर कांग्रेस राजी नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी 10 सीटों पर समझौते की मांग कर रही थी। फिर कांग्रेस ने उसे 3 से 4 सीटें लेने का ऑफर दिया या फिर अलग राह पर ही जाने की बात कही। अब अंत में आम आदमी पार्टी ने अलग ही रास्ता अख्तियार कर लिया। आप सूत्रों के मुताबिक पार्टी कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत जैसे जिलों में कुछ सीटें चाहती थी। AAP को लग रहा था कि दिल्ली से लगते इलाकों और कुरुक्षेत्र में उसे फायदा हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस के साथ हरियाणा में आम आदमी पार्टी का गठबंधन हुआ था। तब आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को चुनाव में उतारा था, लेकिन उन्हें भाजपा के नवीन जिंदल के मुकाबले हार झेलनी पड़ी।
क्रमांक विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
1 नारायणगढ़ गुरपाल सिंह
2. कलायत अनुराग ढांडा
3. पुंडरी नरेंद्र शर्मा
4. घरौंदा जयपाल शर्मा
5. असंध अमनदीप जुंडला
6. समालखा बिट्टू पहलवान
7. उचाना कलां पवन फौजी
8. डबवाला कुलदीप कदराना
9. रनिया हैप्पी रनिया
10. भिवानी इंदु शर्मा
11. महम विकास नेहरा
12. रोहतक बिजेंदर हुड्डा
13. बहादुरगढ़ कुलदीप चिकारा
14. बादली रणबीर गुलिया
15. बेरी सोनू अहलावत शेरिया
16. महेंद्रगढ़ मनीष यादव
17. नारनौल रविंद्र मत्रू
18. बादशाहपुर बीर सिंह सरपंच
19. सोहना धर्मेंद्र खटाना
20. बल्लभगढ़ रविंद्र फौजदार