अभाविप ने शासकीय उच्च माध्ययमिक विद्यालय में किया पौधरोपण

कोरबा । Action India News
पाली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। वृक्षों की हो रही अन्धाधुंध कटाई को लेकर शोक व्यक्त किया। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष घनश्याम डिक्सेना ने कहा कि आज के समय में हो रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण दूषित हो रहा है। पर्यावरण को शुद्ध और ताजा रखने के लिए वृक्षों का लगाना बहुत जरूरी है। इससे मनुष्यों को ताजा हवा और भरपूर ऑक्सीजन मिलती है।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में अपना एक अलग महत्व रखते हैं। यदि वृक्ष नहीं होंगे तो मानव जीवन नहीं होगा और पर्यावरण दूषित हो जायेगा। प्रत्येक वर्ष हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष लगाना अति आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष घनश्याम डिक्सेना, नगर मंत्री नरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील साहू, भूमिका कौशिक, चित्रकांत डिक्सेना, प्रकाश सिंगरौल, आयुष साहू , प्रियंका कश्यप , हिमांशु मार्को, जितांशू शर्मा, प्रियांशु देवांगन, जयंती साहू , ओम प्रकाश यादव, अक्षय डिक्सेना, अर्चना नेताम, प्रीतम पटेल, अविनाश डिक्सेना, लक्ष्मी चंदेल, शालेहा खातून, गुनगुन डिक्सेना, आरती कश्यप, ज्योति डिक्सेना, अक्षय नेताम, ऋषभ देव शर्मा, प्रकाश सिंह, मोहित पटेल, अरविंद डिक्सेना, निकिता सोनी आदि उपस्थित रहे।