आदर्श नगर : कलाकारों ने किया राम वनवास और दशरथ मरण का मार्मिक चित्रण
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: आदर्श कला रचनात्मक संगठन द्वारा रामलीला का भव्य मंचन जारी है। पिछले 25 वर्षों से संगठन रामलीला का सफलतापूर्वक मंचन कर रहा है। रामलीला देखकर दर्शक भाव-विभोर हो रहे। आदर्श कला रचनात्मक संगठन की रामलीला में भगवान राम वनवास और राजा दशरथ मरण का भव्य मंचन किया गया।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि सीता स्वयंवर के बाद जब श्री राम-लक्ष्मण अयोध्या पहुंचते हैं, तो पूरे राज्य में खुशियां मनाई जाती हैं। राजा दशरथ श्री राम को अयोध्या का राजकाज देने का निर्णय करते हैं। अंतिम समय पर कैकेईअपनी दासी मंथरा के कहने पर पूर्व में दिए गए राजा दशरथ को दो वर मांग लेती है। पहले में वह श्री राम को 14 वर्ष का वनवास, दूसरे में भरत को अयोध्या का राजा बनाने को कहती हैं।
राजा दशरथ कैकेई को बहुत मनाते हैं, मगर कैकेईनहीं मानतीं। जब श्रीराम को पता चलता है कि माता कैकेई ने भरत के लिए राज्य अभिषेक और उनके लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा है तो वह सहर्ष तैयार हो जाते हैं। इसके बाद तीनों संन्यासी की वेशभूषा में राजा दशरथ एवं तीनों रानियों से आज्ञा लेकर वन के लिए प्रस्थान करते हैं। इस दौरान पूरी अयोध्या अपने प्रिय राम के के पीछे-पीछे चल पड़ती है। वहीं, मंचन के दौरान राजा दशरथ राम के वियोग में हाय राम…हाय राम के साथ मूर्छित होकर गिर जाते हैं।
ये लोग रहे मौजूद : इस मौके पर चेयरमैन मास्टर जयकिशन गोयल, प्रकाश चंद अग्रवाल, राजीव गोयल, मनीष कंसल, संजय गोयल, सत्यनारायण गुप्ता, धर्मपाल गोयल, लखपत बंसल, बलदेव विनायक आदि गणमान्य पदाधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में लोगों की उपस्थित रहे।