दिल्ली

आदर्श नगर जिला महिला कांग्रेस की हुई बैठक

टीम एक्शन इंडिया
दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र स्थित हैदरपुर गांव में आदर्श नगर जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आदर्श नगर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रविता पाल ने की।

जिला अध्यक्ष रविता पाल ने बताया कि शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया के आदेशानुसार एवम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अलका लांबा , दिल्ली प्रभारी उमा सोनी एवम दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा पुष्पा सिंह के दिशानिर्देश पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आदर्श नगर जिला महिला कांग्रेस की इंचार्ज सुनीता राणा के अलावा कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

बैठक में कांग्रेस पार्टी एवम संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा हुई, इस दौरान सबने अपने-अपने विचार एवम सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष रविता पाल ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को लोगों के घर-घर जाना है और कांग्रेस के द्वारा किये गये कार्य व नीतियों से सभी को अवगत करना है और बूथ और जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करनी है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज जो आप लोग दिल्ली में विकास देख रहे है, यह कांग्रेस की देन है क्योंकि हमारी पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है, हमें लोगों को कांग्रेस के द्वारा किये गये विकास कार्यों की पूरी जानकारी लोगों को देनी है, जिससे की लोग कांग्रेस से अधिक से अधिक जुडेÞ।

जिला अध्यक्ष रविता पाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को गुमराह किया है, जहां एक ओर दिल्ली की जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं बिजली के दाम भी बढ़ गये है, जिससे आम जनता पर महंगाई का अधिक बोझ पडेÞगा और जनता परेशान होगी। इस मौके पर कई महिला कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button