![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/08/katha-1-copy.jpg)
आदर्श नगर: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली (आदर्श नगर): दिल्ली के आदर्श नगर एक्सटेंशन स्थित श्री शिव मंदिर में मीरा संकीर्तन मंडली की ओर से श्री शिव महारापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले भव्य रूप में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 351 कलश उठाये गये। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा: श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन से पहले मीरा संकीर्तन मंडली के द्वारा भव्य रूप में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बहुताय की संख्या में स्थानीय निवासियों व भक्तों ने भाग लिया। कलश यात्रा की शुरूआत शिव मंदिर आदर्श नगर एक्सटेंशन स्थित कथा स्थल से हुई और यह कलश यात्रा क्षेत्र के कई इलाकों से होते हुए कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह भक्तों ने कलश यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया।
मीरा संकीर्तन मंडली है आयोजनकर्ता: श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन मीरा संकीर्तन मंडली के द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह मंडली हमेशा ही धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजित करने में आगे रहती है। पिछले कई वर्षों से इस प्रकार की कथा का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्र के सभी आमोंखास इस कथा में शामिल होते हैं। सावन के पवित्र माह में हो रहा है कथा का आयोजन: इस भव्य कथा का आयोजन आदर्श नगर विस्तार के शिव मंदिर में सावन के पवित्र महीने में किया जा रहा है। इसमें भारी संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति अधिक देखी जा रही है। आठ दिन तक चलेगी कथा: कथा का आयोजन लगातार आठ दिन तक किया जायेगा। इसमें कथा व्यास आचार्य श्री जयराम जी महाराज की वाणी
द्वारा भक्तगण कथा का रसपान करेंगे। ये लोग रहे मौजूद: इस मौके पर सरोज गर्ग, रेखा गर्ग, सीमा सीकरी, सरोज बंसल, सरोज पालीवाल, श्यामा शर्मा, मनोरमा तिवारी, शांति शर्मा, निर्मल जिंदल, लीला शर्मा, पुष्पा गुप्ता मौजूद रहे।