दिल्ली

दिल्ली के अस्पतालोंमेंजलभराव के बाद स्वास्थ्य सेवा भी हुई ध्वस्त: देवेन्द्र यादव

टीम एक्शन इंडिया
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि जहां दिल्ली की जनता जल संकट और जल भराव की भंयकर पीड़ा से त्रस्त है, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता राहत देने की जगह शराब घोटाले और मनी लॉडरिंग के भ्रष्टाचार के आरोपी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा जनता की परेशानी को निपटाने की बजाए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करके दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल की जेल से रिहाई की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करना बेमानी है क्योंकि आम आदमी पार्टी और भाजपा भ्रष्टाचार के मामले एक ही सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने कहा कि क्या इस विरोध प्रदर्शन से दिल्ली के लोगों की जल संकट, जलभराव, नालों में गाद और सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। एक सोची समझी साजिश के तहत आम आदमी पार्टी दिल्ली वालों का ध्यान भटकाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रहे है। क्या दिल्ली में जल संकट की समस्या दिल्ली में खत्म हो गई।

जो केजरीवाल की केबिनेट पानी छोड़ केजरीवाल की रिहाई का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून की शुरूआती बारिश के बाद जो नुकसान दिल्ली में हुए उसके लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार और भाजपा सरकार की एजेंसियों की खामियों के कारण दिल्ली पूरी तरह डूबी चुकी है।

उन्होंने नेतृत्वहीन, भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार दिल्ली की जनता की भावनाओं के खिलवाड़ करना लगातार जारी है। उनके मुख्यमंत्री, निवर्तमान शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जेल में है जबकि वर्तमान शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री भी जांच एजेंसियों की फेहरिस्त में है, जिससे साफ होता है कि आने वाले दिनों में केजरीवाल केबिनेट के अन्य सदस्य भी जेल में हांगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली और दिल्ली नगर निगम में खोखले व झूठे वादे करके सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को हर क्षेत्र में बेसहारा छोड़ दिया हैं। देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह चौकाने वाला है कि भीषण गर्मी और भारी बारिश के बाद जहां केन्द्र सरकार के सफदरजंग और एम्स अस्पतालों में पानी भरने के बाद जहां ओपीडी पूरी तरह ठप हो गई है, वहीं 9 आॅपरेशन थिएटर भी बंद हो गए है।

यही हाल दिल्ली सरकार के अस्पतालों की है जहां जिंदगी से जूझ रहे लोगों को अस्पताल में अव्यवस्था और जलभराव के कारण रुकी कार्यवाही से परेशानियां हो रही है। भीष्ण गर्मी और भारी बारिश ने केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के अस्पतालों की पोल खोल कर रख दी है। परंतु दोनो पार्टियां अपनी जिम्मेदारी लेने की बजाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पल्ला झाड़ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button