खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

फाइनल जीतने के बाद धोनी ने जडेजा को गोद में उठाया, फैंस हुए क्रेजी और इमोशनल

पहले बारिश, फिर रिजर्व डे, दूसरे दिन फिर बारिश और अंत में डक वर्थ लुइस सिस्टम, इन सब उतर चढ़ाव के बीच दो दिन का जोरदार रोमांच अंत में 29 मई को उस समय खत्म हुआ जब रविन्द्र जडेजा ने अंतिम गेंद पर चौका मार कर चेन्नई को खिताबी जीत दिलाई। जैसे ही अंतिम गेंद पर चौका पड़ा वैसे ही वैसे ईई डग आउट में बैठे खिलाड़ी मैदान की ओर दौड़ पड़े। रविन्द्र जडेजा इस मैच के हीरो रहे जिन्होंने प्रेशर में खेलने का भी दमदार प्रदर्शन किया।

इस मुकाबले में जीतने के बाद जैसे ही जडेजा दौड़ कर एमएस धोनी के पास पहुंचे एमएस धोनी ने खुशी से जडेजा को गोदी में उठा लिया। ये इस पूरे टूर्नामेंट का ऐसा पल था जिसे देखकर खिलाड़ियों के साथ खुद फैंस भी काफी भावुक हुए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस लगातार शेयर कर रहे है। यहां तक खुद आईपीएल के ट्विटर अकाउंट से भी इस पल के वीडियो को ट्वीट किया गया है।

ऐसा रहा था अंतिम पलों का रोमांच

इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए आखिरी दो गेंदों पर रविंद्र जडेजा के बल्ले से निकले छक्के और चौके के दम पर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांच की पराकाष्ठा के बीच फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स भी पांच बार की आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। चेन्नई ने वर्ष 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है।

रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेली गई इस पारी की बदौलत ये दिखा दिया है कि वो भी शानदार फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभा सकते है। इस पारी में दमदार प्रेशर के बीच परफॉर्म करने के टैलेंट की बदौलत जडेजा ने सभी फैंस का और खासतौर से महेंद्र सिंह धोनी का दिल जीत लिया है। मुकाबले के बाद दोनों एक दूसरे के जिस तरह से गले लगे उससे साफ है कि जीत की खुशी दोनों के लिए कितनी अहम थी। आईपीएल खेल रहे धोनी ने आंखों में आई नमी को छिपाने के लिये आंखें बंद कर ली। बाद में वह जश्न मनाने के लिये टीम के बीच पहुंचे।

ऐसा रहा था मुकाबला

इससे पहले बी साइ सुदर्शन के 47 गेंद में 96 रन की मदद से गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 214 रन बनाये। सुदर्शन ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाये। उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाकर गुजरात को विशाल स्कोर दिया। शुभमन गिल 20 गेंद में 39 और रिधिमान साहा अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जवाब में चेन्नई की शुरूआत काफी आक्रामक रही और डेवोन कोंवे (25 गेंद में 47 रन) तथा रूतुराज गायकवाड़ (16 गेंद में 26 रन) ने पहले विकेट के लिये 39 गेंद में 74 रन जोड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button