हरियाणा

हरियाणा में सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी: सैनी

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती से रविवार को शंख बजाकर विधानसभा चुनावी युद्ध का आगाज कर दिया है। ऐतिहासिक धरती से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई ऐतिहासिक घोषणाएं भी की। नायब सैनी ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया और जोर-शोर से घोषण की है कि हरियाणा के किसानों की सभी फसलें अब एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया है्, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। अभी तक हरियाणा में 14 फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जा रही थी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों की बल्ले-बल्ले करते हुए आबियाने के 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का बकाया भी माफ कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में कुछ जिलों के किसानों का मुआवजा बकाया था। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद और सिरसा सहित उन जिलों के किसानों की 137 करोड रुपये की मुआवजा राशि अगले सप्ताह के अंदर उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसके अलावा भी कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले झूठा प्रचार करके जनता को बरगला रहे हैं। किसानों और हर वर्ग की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार ही है। इस बार भी विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बना रही है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने विकास का पहिया रोक दिया था। अब उद्योगों सहित हरियाणा के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है।

हमने कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में हर विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए। अब भी सितंबर तक हर विधानसभा में 10 करोड़ रुपये तक के काम पूरे करवाएं जाएंगे। जनसभा के संयोजक एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में थानेसर हल्का के विकास पर 5 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च किया है। इस हल्का की एक बड़ी मांग बाईपास की भारतमाला 2 में पूरी हो जाएगी।

और अब उनके हल्के की कोई बड़ी मांग नहीं है। इस धरा से बजा बिगुल निश्चित ही भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर प्रदान करेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह दोबारा प्रदेश के सीएम बनेंगे।म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा रैली में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सह प्रभारी विपल्ब देव, हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नारंग, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फनिंन्द्र नाथ शर्मा, राव इंद्रजीत सिंह, कैप्टेन अभिमन्यु, मंत्री सीमा त्रिखा, सांसद नविन जिंदल, राम बिलास शर्मा, राज्य मंत्री सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी व अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, सुभाष बराला, कमल गुप्ता, किरण चौधरी, डॉ पवन सैनी, राहुल राणा, जिलाध्यक्ष सुशील राणा, मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, महामंत्री जसविंन्द्र सैनी, विक्रम शर्मा सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button