दिल्ली

निगम के सभी काम पड़े ठप्प, आप होने दें स्थाई समिति व वार्ड समिति के चुनाव: कपूर

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की हठधर्मी के चलते गत् डेढ़ वर्ष से स्थाई समिति, वैधानिक समितियाँ एवं वार्ड समितियाँ न बन पाने के कारण आज दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता एवं सामान्य रखना जैसे मूल काम तक ठप्प हो गये हैं।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी दिल्ली नगर निगम को निगम एक्ट से नहीं अपनी मनमर्जी से चलाना चाहती है, जिसके चलते नगर निगम में जहाँ वर्तमान वर्ष में अनुसूचित जाति का महापौर होना चाहिए था वहाँ वर्ष के साढे तीन माह खत्म होने के बाद भी अनुसूचित समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है क्योंकि केजरीवाल पार्टी नियमानुसार चुनाव नहीं करवाना चाहती। आम आदमी पार्टी को मालूम है की नगर निगम का राजनीतिक प्रतिनिधित्व गणित कुछ ऐसा है की स्थाई समिति का चुनाव होगा तो वह हारेगी जिस वजह से वह स्थाई समिति चुनाव नहीं होने दे रही है।

परिणाम स्वरूप नगर निगम की सभी बड़ी योजनाएं ही नहीं अनेक नियमित काम भी रूक गये हैं। कपूर ने कहा है कि आप को यह भी मालूम है की 12 में से 5 वार्ड समितियों के अध्यक्ष का चुनाव भी वह हारेगी तो इसलिए वह वार्ड समितियाँ नही बनने दे रही है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की आज महापौर ने हठधर्मी से बिना भाजपा पार्षदों को पूर्व सूचना दिये सेंट्रल क्षेत्र की वार्ड समिति की बैठक करनी चाही जो निगम एक्ट के विरूद्ध है जिसका भाजपा पार्षदों ने विरोध किया।

दिल्ली भाजपा मांग करती है की यदि आप को दिल्ली की जनता की चिंता है तो तुरंत नगर निगम की स्थाई समिति एवं वार्ड समिति के चुनाव होने दे और अनुसूचित जाति का महापौर बनने दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button