बड़ी खबरहरियाणा

अनिल विज का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- देश की 90% संपत्तियों का नाम गांधी-नेहरु परिवार पर, क्या यह उनके परिवार की है?

चंडीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया है कि हिंदुस्तान में 90% संपत्तियों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि यह संपत्ति क्या उनके परिवार की संपत्ति है? इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर तंज कसते हुए कहा 26 पार्टियों का यह गठबंधन केवल और केवल टी पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह सब टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं जप साथ में बैठकर चाय पानी पी लेते हैं।

माहौल बिगाड़ने वालों छोड़ा नहीं जाएगा- गृह मंत्री 

वहीं नूंह में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सोमवार 28 अगस्त को यात्रा निकालने पर उन्होंने बताया कि फिलहाल इस प्रोग्राम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर कुछ होता है तो हमारी तरफ से पूरी तैयारी है। सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा और मैसेज सेवा बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का मंसूबा पाले हुए हैं वह सावधान हो जाएं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

ये तो टुकड़े टुकड़े हैं जो बैठ कर चाय पानी पी लेते हैं- अनिल विज 

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान कि हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं पर भी विज ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये 26 गठबंधन वाली पार्टी वास्तव में टी पार्टी है ये रात में बैठ कर चाय पानी पी लेते हैं और दिन में जाकर प्रदेश-प्रदेश में लड़ते हैं। यह दिल्ली में लड़ रहे हैं कांग्रेस और आप पार्टी पंजाब में लड़ रही है। कांग्रेस और आप पार्टी वेस्ट बंगाल में इन्होंने कभी भी ममता बनर्जी को स्वीकार नहीं किया तो ये तो टुकड़े टुकड़े हैं जो बैठ कर चाय पानी पी लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button