
आर्य समाज नरेला ने किया भव्य तीज महोत्सव का आयोजन
टीम एक्शन इंडिया
बाहरी दिल्ली के नरेला में आर्य समाज नरेला द्वारा भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी रामदेव चौक स्थित आर्य समाज मन्दिर नरेला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के साथ महिलाओं ने हवन यज्ञ करके किया। महोत्सव में हरियाणवी परिधान घागरी कुर्ता में सजी-धजी महिलाओं ने ढोलक की थाप पर जमकर नृत्य किया और लोक गीत गाकर सावन के झूले का जमकर आनंद लिया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी और अलग-अलग अंदाज में जमकर सेल्फी भी ली।
महोत्सव के दौरान आर्य समाज नरेला के प्रधान संजय खत्री ने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी और कहा कि आर्य समाज नरेला द्वारा वर्ष भर विभिन्न त्योहारो को पूरे हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जाता है। क्योंकि त्योहार हमारे जीवन में आपसी सद्भाव है व भाईचारे के रंग भरते हैं।
सावन का महीना कई त्यौहार लेकर आता है इनमें सबसे खास है हरियाली तीज। तीज का त्योहार महिलाओं में उत्साह का संचार करता है। कार्यक्रम पश्चात महिलाओं के लिए लजीज व्यंजन भी परोसे गए। महोत्सव में संजय खत्री, चन्दर प्रकाश, राजेश खत्री, मुकेश भारद्वाज, शौकी खत्री, बल्लु पहलवान, गौरव दहिया, कुलदीप सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाए मौजूद रही।




