दिल्ली

असडी को पुन: सौंपा गया लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष का पदभार

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: लोकतंत्र सेनानी संघ दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन सेनानी संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक ओपी बब्बर के आवास पर किया गया। वहीं इसी दौरान भाजपा नेता हरीश असडी को एक बार पुन: लोकतंत्र प्रहरी संघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष का पदभार सौंपा है।

जिसकी घोषणा लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ओपी बब्बर द्वारा की गई व कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश सेनानी संघ के अध्यक्ष राजन ढींगरा ने की। तो वहीं इसी बीच लोकतंत्र सेनानी संघ के महामंत्री राजकुमार सपड़ा, पूर्व विधायक जीतराम सोलंकी, पूर्व पार्षद श्रीपाल सहित लोकतंत्र सेनानी संघ की पूरी टीम की भी घोषणा भी की गई।

लोकतंत्र सेनानी संघ दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी: सरंक्षक, सुभाष आर्य, अध्यक्ष राजन ढीगरा, महामंत्री राजकुमार सपड़ा, उपाध्यक्ष जीतराम सोलंकी, उपाध्यक्ष विजय कौशिक, उपाध्यक्ष अशोक महाजन, उपाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, मंत्री चन्द्र शेखर, मंत्री सुभाष नागी, मंत्री सुरेश गुप्ता, मंत्री विजय गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख रवि तिवारी, लोकसभा क्षेत्र प्रमुख अशोक आहूजा, चमन लाल मौला लोकतंत्र सेनानी संघ दिल्ली प्रदेश सहित दिलपत शर्मा, सुभाष सचदेवा, सुधीर मदान, सुभाष नागपाल मौजूद रहे।

इस मौके पर लोकतंत्र प्रहरी संघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हरीश असडी ने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दे उठाए गए, जिसमें कि कहा गया कि आने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा दिल्ली के लोकतंत्र सेनानियो को सम्मान और सम्मानित करने का विषय अपने चुनाव घोषणा पत्र में सम्मलित करें।

इसके लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, दिल्ली के सातो सांसदो से तथा अन्य प्रमुख नेताओं से सम्पर्क किया जाएगा। वहीं, इसी मौके पर 25 जून सविधान हत्या दिवस घोषित करने पर केन्द्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया और केन्द्र सरकार से अनुरोध किया की वह यह भी स्पष्ट करें सविधान की हत्या हुई है तो उसका हत्यारा कौन है यह जानने के लिए एक आयोग गठित करें और आयोग तय समय सीमा मे अपनी रिपोर्ट दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button