
आशीष सभरवाल बने संस्कार भारती के अध्यक्ष
टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : प्रसिद्ध समाजसेवी आशीष सभरवाल को आज कुरुक्षेत्र संस्कार भारती का अध्यक्ष चुना गया जिसमें उनको प्रांत अधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई गई एवं इस अवसर पर उन्होंने संस्कार भारती कि कार्यकारिणी का गठन किया। उल्लेखनीय है कि संस्कार भारती कुरुक्षेत्र की साधारण सभा की बैठक शहर के सेक्टर 10 में स्थित मैट्रिक्स ओवरसीज में हुई। इसकी बैठक की अध्यक्षता प्रांत प्रतिनिधि नयनिका घोष प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख ने की एवं उन्होंने आशीष सभरवाल की अध्यक्ष पद की घोषणा बड़े हर्षोल्लास पूर्वक की।
सभा में पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष रमन बंसल के अतिरिक्त 17 सदस्यों ने इस सभा में भाग लिया एवं सबके समक्ष अध्यक्ष आशीष सभरवाल ने शपथ ग्रहण करने कार्यकाल का आरंभ किया। सभा का प्रारंभ प्रांत इकाई की सह प्रचार प्रसार नयनिका घोष, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, मैट्रिक्स ओवरसीज से राधिका सभरवाल ने भारत माता पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसी के साथ सभी ने ध्येय गीत गाया।
बैठक में संस्कार भारती के पूर्व अध्यक्ष ने औपचारिक रूप से पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया । बैठक में 2024-25 की नई कार्यकारिणी का दायित्व नवनिर्वाचित सदस्य अशोक शर्मा जी को मार्गदर्शक मंडल के मार्गदर्शक के रूप में एवं उपाध्यक्ष एवं रंगोली कला प्रमुख पंकज भारद्वाज , मंत्री डॉ संतोष देवांगन , कोषाध्यक्ष रमन बंसल , गायन प्रमुख डॉ. वीर विकास, वादन प्रमुख सूरजपाल, साहित्य कला प्रमुख डॉ पुरुषोत्तम ,प्रचार प्रसार प्रमुख प्रशांत कुमार,नृत्य कला प्रमुख संजना , मातृशक्ति प्रमुख एवं सह प्रमुख डॉ प्रिया शर्मा एवं श्रीमती भारती को सौंपा गया। सभा का समापन भारत माता की जय घोष एवं शांति मंत्र के साथ हुआ ।