
अशोक विहार: निगम पार्षद योगेश वर्मा ने रोपे पौधे
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: निगम पार्षद योगेश वर्मा और क्षेत्र के निवासियों द्वारा मानसून से पहले प्रधानमंत्री मोदी की पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधारोपण किया गया।
ेइस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और माताओं के सम्मान में वृक्षारोपण करना है।
पार्षद योगेश वर्मा ने कहा कि यह पहल न केवल हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगी, बल्कि हमारी माताओं के सम्मान में एक सार्थक योगदान भी होगी।
हमारे क्षेत्र के निवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है और हम सब मिलकर इस मानसून सत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। क्षेत्र के निवासियों ने इस पहल का उत्साहपूर्वक समर्थन किया और वृक्षारोपण के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। पेड़ लगाने के लिए उचित स्थानों का चयन किया गया है और पेड़ की देखभाल के लिए स्थानीय समूह बनाए गए हैं। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और पर्यावरण के प्रति उनके संवेदनशील दृष्टिकोण को दशार्ती है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत बन रहा है और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।